द फॉलोअप डेस्क
मोतिहारी जिले में एक युवक-युवती का शव मिलने के बाद लोगों मन हड़कंप मच गया है। यह शव रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और पीपरा थाना की पुलिस एक दूसरे से शव उठाने को लेकर लड़ पड़ी। और इस कारण से लगभग दो घंटे तक शव उसी हालत में रेलवे लाइन पर पड़ा रहा। .jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण कुंअरपुर चिंतावनपुर रेलवे हाल्ट के पास टहल रहे थे इसी क्रम में उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के कटे हुए शव पर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दोनों पुलिस आपस में ही लड़ पड़ी। और इस सीमा विवाद के वजह से शव दो घंटे तक नहीं उठ पाया। 
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि रविवार की सुबह युवक और युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था और दोनों के शरीर से सिर अलग थे। वही स्टेशन पर एक बैग और लड़की का चप्पल भी पड़ा मिला था। और युवक का चप्पल उसके शव के पास पड़ा हुआ था। लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों रेलवे लाइन पर सो गए थे। जिसके कारण उनकी सर कटने से मौत हो गई है। .jpg)
लड़की के पास से आधार कार्ड बरामद किया गया है। जिससे उसकी पहचान जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपराखेम गांव निवासी ढोरा दास की 21 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी के रूप में की गई है। वहीं युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।