द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गयाजी में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी, बेटी और दामाद ने मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। हटाया के बाद शव को तीनों ने मिलकर घर के आंगन में दफना दिया और फरार हो गए। इस हत्याकांड का खुलासा एक महीने के बाद तो लोग दांग रह गए। हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, बेटी और दामाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के बाराचट्टी स्थित बेलारपुर गांव के मोहनपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को एक घर में एक व्यक्ति के पैर की उंगलियां दिखी। घर के अंदर से काफी दिनों से बदबू आ रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों को समझते देर नहीं लगी, कि यहां किसी की हत्या हुई है। मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। .jpg)
जांच में पहुंची पुलिस ने घर के आंगन में घटना वाली जगह को साफ कराया और जमीन खुदवाया, जिसमें एक व्यक्ति की लाश मिली। शव का बाया हाथ टूटा हुआ था, मुंह के दांत भी टूटे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि, मृतक का नाम महेश यादव हैं। 
जिसके बाद पत्नी और रिश्तेदारों को बुलाया गया तो सभी गायब मिले। पुलिस ने छानबीन शुरू की और मृतक की पत्नी और घर के दामाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इस मामले में दो और महिलाओं की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में दामाद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। .jpeg)
आरोपी दामाद ने बताया कि ''उसके ससुर नशे में आते थे और घर में मारपीट करते थे। उसने जमीन भी बेच दी थी। इसी से हम सभी नाराज थे, हम लोगों ने मिलकर अपने ससुर महेश यादव की हत्या की और घर में ही लाश को जमीन खोदकर दफना दिया।''
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया है। वहीं पत्नी, बेटी दामाद और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर मामले में लगातार कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।