द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी खेल शुरू हो चुका है। सीट शेयरिंग से पहले ही महागठबंधन में शामिल भाकपा माले ने बिहार के 45 सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। पटना में 12 जून को महागठबंधन की एक को-ऑर्डिनेशन बैठक होने वाली है। लेकिन बैठक से पहले ही भाकपा माले ने लालू और तेजस्वी के लिए एक समस्या खड़ी कर दी है। दरअसल बिहार में इसी साल के अक्टूबर-नवंबर माह में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर NDA और अन्य विपक्षी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रही है और इसी को लेकर पार्टियों में राजनीति शुरू हो चुकी है। भाकपा माले ने भी 45 सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पार्टी 11 से 14 जून तक बिहार में सभाएं आयोजित करेगी और 12 से 27 जून तक यात्राएं भी निकालेगी। इसी दौरान उन्ही=वन कहा कि उनकी पार्टी 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।