पटना/बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज बुधवार को पहली कैबिनेट मीटिंग होनी है। मीटिंग शाम 6 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष, पटना में आयोजित की जाएगी। सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी सहित राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रशासनिक स्तर पर व्यापक व्यवस्था
इसके लिए विभिन्न विभागों को सूचित कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक व्यवस्था की जा रही है। सचिवालय परिसर में सुरक्षा, बिजली, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अहम मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा
साथ ही, सभाकक्ष के बगल वाले कक्ष में अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के बैठने की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है।