द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक मुख्य सचिवालय का निरिक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान वे मुख्य सचिवालय के कई विभागों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित मुख्य सचिवालय के कई विभागों की व्यवस्था और कार्य पद्धति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय पर कार्यालय पहुंचकर बेहतर ढंग से कार्य का निष्पादन करें। उन्होंने कार्यालय में अनुशासित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।.jpg)
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा "पूरे परिसर की साफ सफाई नियमित हो जिससे परिसर आकर्षक दिखे। साथ ही परिसर हरा भरा दिखे, इसके लिए जहां जरूरत हो पौधारोपण करायें।" बता दें कि मुख्यमंत्री ने आज ही महिला रोजगार योजना की राशि बिहार की 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए भेजी है। ऐसे में साफ दिखाई दे रहा है कि नीतीश कुमार सी बार काफी एक्टिव मोड में काम कर रही है।