द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ़िलहाल दिल्ली दौरे पर हैं। बता दें कि वे बीते रविवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार अपने स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली दौरे पर गए हैं। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि वे इस दौरान कई दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर गए हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद वे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। 
जानकारी के मुताबिक आज की इस मुलाकात बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्र-राज्य समन्वय, सरकार के रोडमैप और विकास एजेंडे पर चर्चा की जा सकती है। मुख्यमंत्री केंद्र के सामने बिहार के लिए बकाया राशि, विशेष सहायता पैकेज और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जैसे अहम मुद्दे भी रख सकते हैं।