logo

प्रधानमंत्री मोदी और शाह से CM नीतीश ने दिल्ली में की मुलाकात, 30 मिनट तक चली बैठक

नीतीश,_मोदी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक लगभग 30 मिनट तक चली। पीएम आवास पर हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी साथ दिखे। इस दौरान बिहार सरकार के रोडमैप, प्राथमिकताओं और राजनीतिक बातें हुई। बैठक के बाद तीनों नेता प्रधानमंत्री आवास से एक साथ निकलते नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने से पहले नीतीश कुमार, ललन सिंह और सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। बता दें कि नीतीश कुमार रविवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे। शपथ ग्रहण के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा था। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी सहित एनडीए के कई शीर्ष नेताओं से तय मानी जा रही थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई। मकर संक्रांति के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने से एक पद फ़िलहाल खाली हो गया है, जिस पर नए चेहरे की नियुक्ति की जानी है।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update nitish kumar news nitish kumar khabar delhi news PM narendra modi PM narendra modi news amit shah news