logo

पटना : हॉस्पिटल जाकर लालू से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जाना सेहत का हाल

A132.jpg

डेस्क: 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पटना के पारस हॉस्पिटल जाकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का हालचाल जाना। लालू यादव को बुधवार शाम बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। लालू यादव को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया जायेगा। नीतीश कुमार ने इससे पहले भी लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को फोन कर उनके तबीयत का हाल जाना था। बता दें कि छात्र जीवन में लालू यादव और नीतीश कुमार साथी हुआ करते थे। बाद में दोनों सियासी विरोधी बने। 

लालू यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है
लालू यादव से पारस हॉस्पिटल (Paras Hospital) जाकर मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। जिस दिन, उनको चोट लगी थी मैंने उस दिन भी फोन करके उनका कुशल-क्षेम पूछा था। हमने सलाह दी है कि दिल्ली जाकर सारा टेस्ट करवा लीजिए। नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव से हमारी पुरानी मित्रता है।

सरकारी खर्चे के बाबत सवाल पूछने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब होगा। ये उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि हम भगवान से कामना करते हैं कि लालू जी दिल्ली से पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटें। बिहार को उनका इंतजार रहेगा। 

राबड़ी देवी के आवास में सीढ़ियों से गिरे थे लालू
बता दें कि लालू यादव के कंधे और कमर में चोट लगी है। वे राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास में सीढ़ियों से गिर गये थे। उनको पटना के पारस हॉस्पिटल मं भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालत में सुधार है।

हालांकि, एहतियातन लालू यादव को आज शाम साढ़े 4 बजे एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) से दिल्ली ले जाया जायेगा। पीएम मोदी (Narendra Modi) ने भी मंगलवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फोन कर उनके पिता लालू यादव का हेल्थ अपडेट लिया था।