logo

CM नीतीश कुमार पहुंचे डेयरी प्रोजेक्ट का निरिक्षण करने, अधिकारीयों को दिए निर्देश

नीतीश_,,.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा, फुलवारीशरीफ का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान वे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रोडक्शन हॉल, आइस्क्रीम प्लांट, दही कोल्ड रूम सहित विभिन्न इकाईयों का निरीक्षण किया और उत्पाद से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी ली। 
वहीं कॉन्फ्रेंस हॉल में नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान एक वीडियो फिल्म भी जारी किया गया। 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेयरी प्लांट का और विस्तार करें। दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। बिहार में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्य करें साथ ही प्रोसेसिंग की क्षमता का भी विस्तार किया जाए। प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर का और विस्तार हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिये कई कदम उठाये हैं। कॉम्फेड के माध्यम से किसानों को दुग्ध का बेहतर मूल्य प्रदान किया जा रहा है।

Tags - bihar news bihar khabar bihar update nitish kumar CM nitish kumar