logo

243 सीटों की रणनीति अब चिराग के हाथ, पार्टी नेताओं ने जताया भरोसा

मपगीोु4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर अब तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। खासतौर पर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और जेडीयू के सामने कुछ महत्वपूर्ण शर्तें रखी हैं, जिससे बातचीत पेच में फंसी हुई नजर आ रही है। इसी बीच गुरुवार को चिराग पासवान ने पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में जमुई से सांसद अरुण भारती और समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी ने एक साझा बयान में कहा कि "243 सीटों पर निर्णय लेने का पूरा अधिकार चिराग पासवान को सौंप दिया गया है। पार्टी के सभी सांसद और वरिष्ठ नेता उनके निर्णय को अंतिम मानेंगे।" इस बयान के साथ लोजपा (रामविलास) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति और सीटों को लेकर आखिरी निर्णय अब केवल चिराग पासवान लेंगे।