logo

ससुराल जा रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत, दूल्हे की हालत नाजुक

road_acc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 बिहार के भोजपुर में एक सड़क हादसे में ससुराल जा रही दुल्हन की मौत हो गई वहीं दूल्हे की हालत नाजुक है, जिसके बाद परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना बिहार के आरा में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर हुई है। जहां जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल पेट्रोल पंप के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने शादी के बाद लौट रहे शादी जोड़े की गाड़ी को टक्कर मार दी। 
गाड़ी में दूल्हा दुल्हन समेत कुल 6 लोग थे, जिसमें घटना के बाद दूल्हा दुल्हन की हालत नाजुक बनी हुई थी वहीं अन्य जख्मी थे। स्थानीय लोगों ने दूल्हा दुल्हन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया किंतु वहाँ से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई वहीं दूल्हे की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक दुल्हन, दूल्हा मोनू कुमार की 21 वर्षीया ललिता देवी है, मंगलवार की शाम सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलडीह गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह के पुत्र मोनू कुमार का बारात हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर निवासी स्व. दूधनाथ सिंह के घर गई थी। अगले दिन जब दूल्हा मोनू कुमार अपनी दुल्हन ललिता देवी सहित लोगो के साथ वापस रंजमलडीह अपने घर लौट रहा था उसी दौरान सिकरौल पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से एक ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। जिसके बाद से ही दोनों के घरों में गमगीन का माहौल बना हुआ है। 
 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update