द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा का चुनावी हलचल काफी तेज हो गया है। लोग चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 40 स्टार प्रचारकों को जगह दी गई है।.jpg)
इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल किये गए हैं। वहीं झारखंड से बाबूलाल मरांडी को जगह दी गई है। .jpeg)
ये स्टार प्रचारक लगातार बिहार दौरे में रहेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए कई जनसभाओं में शामिल होंगे। बता दें कि आज पहले चरण के नामांकन की आखिरी तिथि है, जहां कई नेता अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा के पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची
