द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर से फायरिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां BJP विधायक केदार गुप्ता के ही पीए को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वे घायल हो गए हैं। घायल का नाम विनोद दास बताया जा रहा है। जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 
पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी दो बाइक पर सवार 4 लोगों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और गोली मार दी। गोली सीधे उनके जांघ पर जाकर लगी है। 
गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग भागे आये तो देखा कि विनोद सड़क के किनारे पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं बीजेपी के विधायक भी तुरंत विनोद गुप्ता से मिलने अस्पताल पहुंचे। और अपने पीए का हाल जाना। .jpg)
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण SP राजेश सिंह प्रभाकर भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि कि विनोद दास को गोली लगी है, उनका इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस की टीम अपनी ओर से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।