logo

Teachers Salary : बिहार के शिक्षकों को कब मिलेगा वेतन? मिथिलेश तिवारी ने बता दी तारीख और समय

बिहार के शिक्षकों को कब मिलेगा वेतन? मिथिलेश तिवारी ने बता दी तारीख और समय

द फॉलोअप डेस्क:

Teachers Salary: बिहार (Bihar) के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी (Education Minister Mithilesh Tiwari) ने शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रेजरी आज भी खुला है और गुरुवार शाम तक सभी शिक्षकों के बैंक खातों में वेतन की राशि पहुंच जाएगी। शिक्षा मंत्री के मुताबिक,विभाग में वेतन भुगतान की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि शिक्षकों को समय पर वेतन मिले और भुगतान में किसी तरह की देरी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन भुगतान में लापरवाही को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सहयोग पोर्टल पर काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को भी मिथिलेश तिवारी ने उचित बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण शिक्षकों का वेतन रुकना या देर से मिलना ठीक नहीं है। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई जरूरी है। शिक्षा मंत्री ने इस मामले में मुख्यमंत्री की ओर से उठाए गए सख्त कदम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन मिलना चाहिए और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बाबा बागेश्वर के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री

वेतन भुगतान के अलावा मिथिलेश तिवारी ने बाबा बागेश्वर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कृष्ण को लेकर दिए गए बयान के बाद बाबा बागेश्वर पर उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा मंत्री ने उनका समर्थन किया और उन्हें सनातन धर्म का संरक्षक बताया। उन्होंने कहा कि वह खुद बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंचे थे। साथ ही दीपावली के दिन उनके कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां पांच लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। मिथिलेश तिवारी ने आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए। इस मुद्दे को लेकर बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी है।
 

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar Teachers Salary Update Mithilesh Tiwari Statement Bihar Education Minister