logo

बिहार को मिला बड़ा तोहफा: ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर बिहार का कदम, 6 शहरों में चलेंगी ई-बसें

bihar_electric_bus.png

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग में  कई पहल की हैं। अब इसी कड़ी में केंद्र सरकार की तरफ से खास तोहफा मिला है।पीएम ई-बस योजना के तहत अब बिहार के 6 जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। ये जिले हैं: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया। इन बसों के परिचालन से पर्यावरण पर असर कम पड़ेगा और लोगों को ग्रीन, क्लीन और मॉडर्न परिवहन की सुविधा मिलेगी। पीएम ई-बस योजना का उद्देश्य है कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के मॉडल के जरिए देश में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाकर शहरी परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाए।सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बयान दिया की दरभंगा को पीएम ई-बस योजना में शामिल करने की अपील सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा में की थी। योजना के तहत दरभंगा में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके अलावा बिहार के पांच अन्य जिलों में भी बसों का संचालन किया जाएगा। सांसद के मुताबिक, यह योजना लोगों को नया और बेहतर अनुभव देगी। बिहार में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 400 हैं और इसमें सबसे अधिक 150 बसें पटना को दी जाएंगी, जबकि अन्य शहरों को 50-50 बसें मिलेंगी। साथ ही, इन बसों के संचालन के लिए बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 62.83 करोड़ रुपए होगी। इस योजना से बिहार में यात्रा करना अब और सुरक्षित, साफ-सुथरा और पर्यावरण को  अनुकूल बनाएगा।