द फॉलोअप डेस्क:
Bihar Police Exam Scam: बिहार (Bihar) में वर्ष 2023 की सिपाही भर्ती (Constable Recruitment) लिखित परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े (Constable Exam Fraud) के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक और कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने नालंदा के एक परीक्षा केंद्र (Nalanda Exam Center) पर सेटर की भूमिका निभाने वाले श्रवण कुमार (Shravan Kumar) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह पटना (Patna) जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के हादीनगर गांव का रहने वाला है। इस मामले में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद वर्ष 2023 की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर EOU आगे की जांच कर रही है।
बिहार की ताज खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें: IMD Alert : बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
नौ लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की हुई थी डील
EOU के मुताबिक, श्रवण कुमार ने अपने परिचित सेटर नीरज के माध्यम से धनंजय कुमार को लिखित परीक्षा पास कराने के लिए नौ लाख रुपये में सौदा तय कराया था। धनंजय को बिहारशरीफ स्थित आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय, भैंसासुर में परीक्षा के दौरान ही गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में नालंदा के लहेरी थाने में केस दर्ज है, जिसकी जांच EOU कर रही है। जांच एजेंसी अब सेटर नीरज की तलाश में जुटी है।

स्कॉलर की जगह खुद परीक्षा देने पहुंचा था अभ्यर्थी
पूछताछ में श्रवण ने स्वीकार किया कि धनंजय कुमार को परीक्षा पास कराने के लिए नौ लाख रुपये की डील हुई थी। योजना के मुताबिक, धनंजय की जगह किसी दूसरे स्कॉलर को परीक्षा में बैठना था। इसके लिए प्रवेश पत्र पर स्कॉलर के चेहरे से मिलती-जुलती तस्वीर लगवाई गई थी। हालांकि, स्कॉलर किसी दूसरे परीक्षा केंद्र पर चला गया। इसके बाद धनंजय सेटर की ओर से दिए गए ब्लूटूथ डिवाइस के सहारे खुद परीक्षा देने पहुंचा, जहां वह पकड़ा गया।
फोन-पे से लिए थे 20 हजार रुपये
EOU की पूछताछ में श्रवण ने बताया कि उसने धनंजय से अपने फोन-पे खाते पर 20 हजार रुपये लिए थे। इस रकम में से कुछ हिस्सा उसने नीरज को दिया, जबकि बाकी पैसे अपने पास रख लिए। नीरज के जरिए ही धनंजय को ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराया गया था। फिलहाल, जांच एजेंसी सेटर नीरज और अन्य स्कॉलर की तलाश कर रही है। मामले में पूछताछ और जांच के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: SIR के खिलाफ बिहार में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, पटना में PM-शाह और CEC का पुतला फूंका