logo

SIR के खिलाफ बिहार में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, पटना में PM-शाह और CEC का पुतला फूंका

SIR के खिलाफ बिहार में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, पटना में PM-शाह और CEC का पुतला फूंका

द फॉलोअप डेस्क:

Mahagathbandhan Akrosh March: बिहार (Bihar) में SIR और चुनाव आयोग को लेकर महागठबंधन (Mahagathbandhan) आज यानि 7 अक्टूबर को सड़क पर उतर गया है। राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। पटना (Patna) में राजद कार्यालय (RJD Office) के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए गए। इसके बाद कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे, जहां तीनों नेताओं के पुतले दहन किए गए।

SIR और चुनाव आयोग पर महागठबंधन का विरोध

महागठबंधन का यह आंदोलन SIR, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के खिलाफ है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है और SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को दो दिवसीय आंदोलन का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि SIR की शुरुआत बिहार से हुई और इसके खिलाफ महागठबंधन की सभी पार्टियां एक साथ सड़क पर उतरेंगी। तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र की रक्षा की मांग की है।

7-8 अक्टूबर को महागठबंधन का दो दिवसीय आंदोलन

महागठबंधन के कार्यक्रम के अनुसार, 7 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश मार्च और 8 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। पटना में 8 अक्टूबर को महागठबंधन के विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता सप्तमूर्ति से लोकभवन तक मार्च निकालेंगे। तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये भेजे जाने पर भी सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया गया। विपक्ष का कहना है कि इन मुद्दों को चुनाव आयोग के सामने उठाने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई, इसी के विरोध में महागठबंधन ने दो दिवसीय आंदोलन का फैसला किया है।
 

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar Mahagathbandhan protest Bihar SIR protest