logo

Bihar : Weather  Update: मार्च में ही छूटने लगे बिहार के लोगों के पसीने, सूरज ने बढ़ाई तपिश

WhatsApp_Image_2022-03-02_at_14_56_43.jpeg

 

 

 

पटना :

बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। फागुन महीने की शुरुआत में ही तपिश महसूस हो रही है। ठंड छुट्टी पर जाने लगा है। दोपहर में गर्मी का एहसास होता है। सुबह और शाम को हल्की सिहरन महसूस होती है। धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होता जा रहा है। दोपहर को जब सूरज आसमान के ठीक बीच में होता है तो अप्रैल-मई सा महसूस होता है। 

दोपहर में 30 के पार चला जाता है पारा
दोपहर के समय बिहार के कई जिलों में तापमान 30 के पार चला जाता है। लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। बिहार मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो होली तक उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और दक्षिण में 34-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। होली के बाद बिहार में गर्मी अपने प्रचंड रूप में दस्तक देगी। 

कौन सा जिला सबसे गर्म रहा
ताजा अपडेट की बात करें तो बक्सर जिले में 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। भागलपुर का तापमान 29.4, मोतिहारी का 29.0, मुजफ्फरपुर का 26.2, पूर्णिया का 28.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बिहार के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है लेकिन आने वाले  जल्द के दिनों में गर्मी अपने सातवे चरम पर होगी।