बांकीपुर विधानसभा चुनाव:
बांकीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है। रविवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद चुनाव के लिए मैंदान में उतरे हैं। इधर, राजद ने भी अपनी ताल ठोकते हुए पार्टी के प्रवक्ता शक्ति यादव को मैंदान में उतार दिया है। उपचुनाव को लेकर सोमवार 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है, जो 13 जुलाई तक चलेगी। 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को मतगणना के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

मीडिया बाइट में शक्ति यादव ने क्या बोले?
गौरतलब है कि पिछली बार भी आरजेडी ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। पार्टी को लगभग पांच लाख वोट मिले थे। अब इस बार फिर से राजद ने अपने उम्मीदवार के रुप में शक्ति यादव को उतारा है। मीडिया बाइट में शक्ति यादव ने पिछली बार के चुनाव को लेकर कहा कि हम भले ही उस समय चुनाव हार गए थे, लेकिन हमारी जमीन बांकीपुर में मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार राजद बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेगी। महागठबंधन से कांग्रेस की तरफ से भी उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर दावा किया जा रहा है।

हमारी पार्टी जीतती है तो पार्टी का मनोबल बढ़ेगा
दूसरी तरफ, जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर भी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को खुद मैंदान में उतरे हैं। पार्टी के कोर कमिटी के बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इसका ऐलान जन सुराज के चीफ मनोज भारती ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया। प्रशांत किशोर ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि पिछले 4 सालों से जन सुराज ही मेरी जिंदगी है। पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर बांकीपुर सीट से हमारी पार्टी जीतती है तो पार्टी का मनोबल बढ़ेगा।