द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित पश्चिमी चंपारण के सेमरा में आज सोमवार को होली पर्व को लेकर पुलिस अधिकारियों ने एक शांतिपूर्ण बैठक की। इस बैठक में थानाध्यक्ष राज रौशन ने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। बैठक में उन्होंने कहा कि होली में हुड़दंग करने, अश्लील गाने बजाने और लोगों को जबरदस्ती रंग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही डीजे भी जब्त कर ली जाएंगी।

थानाध्यक्ष ने राज्यवासियों से अपील की है कि ऐसे में आप सभी लोगों से अपील की जा रही है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। वहीं, थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को कहा कि अगर आपको त्योहार मनाने में कही से भी कोई परेशानी आती है तो उसे हमें बताएं, समय रहते उसे ठीक कर लिया जाएगा।
.jpeg)
आगे उन्होंने कहा कि बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। और ऐसे में अगर कोई शराब पीकर हंगामा करता है या फिर जबरदस्ती किसी के साथ कीचड़ और रंग लगाता है तो हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस पर प्रशासन की कड़ी नजर रख रही है।