logo

बिहार : पेपर लीक में बड़ा खुलासा, कैंडिडेंट्स के साथ हुई थी डील

bpsc_2_0.jpg

डेस्क:
BPSC PT पेपर लीक कांड में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। EOU ने कहा एग्जाम से पहले प्रश्न पत्र पेपर उपलब्ध कराने और उसका जवाब बताने के लिए प्रति कैंडिडेट 8 से 10 लाख रुपए का डील तय हुई थी। शातिर माफियाओं ने यह डील एक-दो नहीं, बल्कि कई कैंडिडेट्स के साथ की थी। यह बड़ा खुलासा आर्थिक अपराध शाखा (EOU) की जांच में हुई है। BPSC के एग्जाम की यह शुरुआती डील थी। यह एक एग्जाम बेस्ड डील थी।

बकायदा रकम वसूली गई थी
BPSC PT की परीक्षा में कैंडिडेंट्स से पेपर और आंसर बताने के लिए 8 से 10 लाख रुपए की डील हुई थी। बकायदा इसके लिए ये रकम वसूली गई। हर कैंडिटेड से 10-10 लाख रुपए लिए गए। ये पैसे अलग-अलग खातों में डलवाया गया। EOU (आर्थिक अनुसंधान इकाई) ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ कई बैंक अकाउंट्स को सीज किया गया है।

जांच टीम ने 4 को गिरफ्तार किया
EOU (आर्थिक अनुसंधान इकाई) के ADG नैयर हसैनन खान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच करते हुए उनकी टीम ने 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें IAS अधिकारी रंजीत सिंह को उनके मोबाइल पर एग्जाम शुरू होने से पहले सेट C का क्वेश्चन पेपर भेजने वाला शख्स भी शामिल है। शातिर माफियाओं ने यह डील कितने कैंडिडेट्स के साथ की है? इस बात की अभी जांच चल रही है।