द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रशांत किशोर की पार्टी को झटका देते हुए जन सुराज के वरिष्ठ नेता शंकर स्वरूप राम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की। राजेश राम की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर राजेश राम ने कहा कि उनके शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। वहीं, शंकर स्वरूप राम ने इसे अपनी “घर वापसी” बताते हुए कहा कि उनकी विचारधारा हमेशा से कांग्रेस के करीब रही है और वे पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करेंगे। गौरतलब है कि कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बता दें कि नेता शंकर स्वरूप राम गया जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। शंकर स्वरूप राम पूर्व सांसद स्व. रामस्वरूप राम के पुत्र हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी से मखदुमपुर सीट से लड़ चुके हैं।