logo

बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 14 साल से फरार दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

नक्सल1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एसटीएफ की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 साल से फरार 2 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए नक्सलियों की पहचान राम प्रवेश बैठा और सुरेश साहनी उर्फ 'सुरेश पगला'के रूप में की गई है। 
मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ की इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक साथ दो जिलों में छापेमारी अभियान चलाया। जहां पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित कोरिया गांव से नक्सली राम प्रवेश बैठा को गिरफ्तार किया गया। वहीं शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के कररिया गांव से कुख्यात नक्सली सुरेश साहनी उर्फ सुरेश पगला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सली मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना में दर्ज एक गंभीर मामले में मुख्य आरोपी हैं। साथ ही इन दोनों पर बिहार के कई जिलों में हत्या, लेवी वसूली और नक्सली हिंसा से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन हर बार ये पुलिस से बच निकलते थे। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news naxalite news naxalite khabar