logo

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिलीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, तस्वीरें वायरल

v2v.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से आज भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह शिष्टाचार मुलाकात की और मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात की जानकारी खुद मंत्री निशांत ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। 

हम सभी बिहार की तरक्की चाहते हैं 
उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि बिहार की बेटी और भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह हम सभी बिहार की तरक्की चाहते हैं। हमारे बीच बिहारी भाषाओं की फिल्मों के निर्माण समेत कई विषयों पर सार्थक बात हुई। 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
मंत्री निशांत के इस मुलाकात से प्रदेश की राजनीतिक गलियारों सहित फिल्मी दुनिया में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोगों के प्रतिक्रयाएं आने शुरु हो गई हैं। लोगों का मानना है कि यदि सरकार और फिल्म इंडस्ट्री मिलकर काम करेगी  तो भोजपुरी सिनेमा भी दक्षिण भारतीय फिल्मों (जैसे टोलिवूड) की तरह ऊंचाइयों को छू सकता है।

Tags - Nishant Kumar Akshara Singh Bhojpuri Star Akshara Singh Health Minister Nishant Kumar Akshara Singh Viral Photos