द फॉलोअप डेस्क
बाहुबली नेता अनंत सिंह आज मोकामा विधानसभा सीट से नामांकन परचा भरेंगे। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पार्टी का सिम्बल मिल चुका है। अनंत सिंह अपने अनुमंडल कार्यालय में जाकर नामांकन दाखिल करेंगे। इसकी पूरी तैयारियां की जा चुकी है।.jpg)
वहीं उनके नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। बता दें कि अनंत सिंह का नामांकन रसीद पहले ही कटाई जा चुकी थी। और बीते सोमवार को उनके दस्तावेजों की जांच भी हुई थी। और आज उनका नामांकन दाखिल होगा। वहीं अनंत सिंह ने नामांकन दाखिल के दौरान शामिल अपने समर्थकों के लिए खाने की व्यवस्था की हुई है और गुलाब जामुन भी बनवाए हैं। .jpeg)
बता दें कि अनंत सिंह नामांकन के लिए 11 बजे सुबह निकलेंगे। और इस दौरान नामांकन में आने वाले समर्थक कारगिल मार्किट में खाना खायेंगे। जहां उनके समर्थकों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है।