logo

चुनाव ड्यूटी पर आये ASI ने युवक को तीसरी मंजिल से फेंका! ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

थाना.jpg

द फॉलोअप डेस्क
समस्तीपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ एएसआई पर एक युवक को हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर का बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा किया गया आरोपी एएसआई पर कार्रवाई की बात की जा रही है।
दरअसल, जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर स्थित पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रावास की तीसरी मंजिल से एक युवक को नीचे फेंकने का आरोप ASI पर लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर आये बिहार पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का वार्ड संख्या 21 निवासी मनीष कुमार से सोमवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 
वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि, पहले ASI ने चौक पर मनीष की पिटाई की और फिर जबरन खींचकर कॉलेज परिसर के छात्रावास में ले गया। पहले तो छात्रावास के कमरे में मनीष को लाठी और पिस्टल के बट से पीटा गया। पिस्टल के वार से मनीष का दांत तोड़ दिया और बाद में उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कॉलेज गेट पर पंहुचकर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और मामले को शांत कराकर घायल मनीष को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं विवेक कुमार शर्मा ने मामले को लेकर बताया कि पूरी स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अगर पुलिस कर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनपर कार्रवाई की जायेगी।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update samastipur news samastipur khabar