अरवल/बिहार
अरवल जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल है। घटना जिले के परासी थाना क्षेत्र के मखदुमाबाद रोड स्थित परासी पुले के पास घटित हुआ। युवक के मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 17 वर्षीय मुमताज अंसारी के रुप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुमताज को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में घायल छोटू पासवान (16) की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

अस्पताल में हंगामा
इधर, घटना की सूचना पाते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां मुमताज के मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण मुमताज का मौत हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामाले को शांत किया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।