द फॉलोअप डेस्क
बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सामाजिक तत्वों ने मिलकर पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन बसों को आग के हवाले कर दिया। जिससे तीनों बसें जलकर ख़ाक हो गई। मामला जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकोढ़ा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है। .jpeg)
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों बसें पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो चुकी थी। जिससे बस मालिकों को लाखों का नुकसान हो गया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। और मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। 
जानकारी के मुताबिक दाउदनगर थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर स्थित अकोढ़ा के पास एक पेट्रोल पंप पर दो बसें दो दिन पहले से खड़ी थीं, वहीं मंगलवार को एक और बस वहां पार्क की गई थी। पेट्रोल पंप की बिक्री कम रहने के कारण मंगलवार को कर्मियों ने रोजाना की तुलना में शाम पांच बजे ही पंप बंद कर दिया और सभी अपने घर चले गए। इस दौरान रात में पेट्रोल पंप पर कोई गार्ड या कर्मी मौजूद नहीं था। और इसी का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने तीनों बसों को आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। जब वहां से गुजर रहे एक टैंकर चालक ने जलती हुई बसों को देखा तब जाकर तुरंत रात के करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई। .jpg)
पुलिस के बताये अनुसार, इनमें से दो बसें कझवा निवासी रघुवंश सिंह की थीं, जो हसपुरा से औरंगाबाद के बीच चलती हैं। वहीं तीसरी बस दाउदनगर निवासी मनोज सिंह की है, जो दाउदनगर से अरवल के बीच चलती है। घटना के बाद से दोनों मालिक सदमे में आ गए हैं, वहीं उन्होंने तुरंत जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।