logo

पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति ने अपने ही मासूम बेटे की ली जान, पानी से भरे गड्ढे में डुबोकर मारा

DEATH_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र के फजिला गांव में एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता का नाम चंदन सहनी बताया जा रहा है जो कि पत्नी की दूसरे शादी से नाराज होकर अपने डेढ़ साल के बेटे को पानी में डूबाकर मार डाला। घटना की खबर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
वहीं घटना के बाद मृतक के दादा रामसोगारथ सहनी ने भालपट्टी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता चंदन सहनी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पुत्र राधव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि चंदन की शादी 2021 में पास के ही गांव में चांदनी कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह पत्नी को साथ लेकर हिमाचल प्रदेश चला गया। पहले उनकी एक बेटी हुई और बाद में बेटा पैदा हुआ। कुछ समय के बाद चंदन ने अपने दोनों बच्चों को गांव में दादा-दादी के पास छोड़ दिया था। हालांकि चंदन सहनी हिमाचल प्रदेश में पत्नी के साथ मजदूरी किया करता था। इसी बीच चंदन की पत्नी का काम के दौरान किसी व्यक्ति से नजदीकी बढ़ गई। और फिर कुछ दिन बाद दोनों ने हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली और घर छोड़ दिया।
इस बात से नाराज चंदन सोमवार की शाम अपने घर पहुंचा। और घर पहुंचते ही चंदन अपने बेटे को गोद में उठाकर गांव में कहीं घुमाने ले गया और पानी से भरे गड्ढे में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को उसी गड्ढे में फेंककर आरोपी पिता  वापस घर लौट आया। जब दादा रामसोगारथ सहनी और दादी सरस्वती देवी ने बच्चे की तलाश शुरू की, तो चंदन कुछ देर तक सबको भ्रमित करता रहा। हालांकि ग्रामीणों और परिजनों के दबाव के बाद उसने हत्या की सच्चाई सामने रख दी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।
वहीं मामले को लेकर भालपट्टी थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार ने बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वहीं उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी। इस घटना के बाद से आरोपी मानसिक तनाव और गुस्से की स्थिति में था। इसी फ्रस्ट्रेशन में आकर उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news darbhanga news darbhanga khabar darbhanga update crime news crime khabar crime update