द फॉलोअप डेस्क
मोकामा विधानसभा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह 91,416 वोट लाकर चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने सुरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 28,206 वोटों से हरा दिया है। अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में नाम आने के बाद से जेल में बंद है। इसी बीच अब उनके समर्थकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी बन गई है। .jpg)
दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल जाने के बाद से यह माना जा रहा था कि अनंत सिंह प्रचार में शामिल होने के कारण चुनाव हार सकते हैं। लेकिन वे मतगणना की शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। इस विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह का नाम इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि उन्होंने सबसे पहले ही चुनाव के लिए अपना पर्चा भर दिया था। जदयू में टिकट बँटने से पहले ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि जदयू मोकामा से उन्हें ही टिकट देगी और इसलिए वे टिकट मिलने से पहले ही नामांकन के लिए पहुंच गए थे।