logo

जदयू की लिस्ट जारी होने से पहले अनंत सिंह ने भरा नामांकन, खुली जीप से हजारों गाड़ियों के साथ पहुंचे थे

ोलोलू1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मोकामा के चर्चित पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों गाड़ियों का काफिला उनके साथ चला। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। नामांकन से पहले अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए भोजन और पेय पदार्थों की व्यवस्था भी खुद की थी। भीड़ को देखकर इलाके में त्योहार जैसा माहौल नजर आया।


जनता के बीच "छोटे सरकार" के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मोकामा सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2022 में एके-47 मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के NDA में लौटने के बाद, सिंह परिवार ने भी एनडीए में वापसी की, और अब एक बार फिर अनंत सिंह JDU के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।