logo

बिहार विधानसभा चुनाव : सारण में गरजे अमित शाह, बोले- वापस नहीं आने दूंगा जंगलराज

अमित_shah.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। जहां आज वे दूसरे दिन सारण जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र के मंझोपुर गांव में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार की जनता से आगामी 6 नवंबर को मतदान करने की अपील की है। 
उन्होंने कहा कि "तरैया से एनडीए प्रत्याशी जनक सिंह और अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू सिंह सहित सारण की सभी दस सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीताना जरूरी है, ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ और मजबूत हों।"
उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सारण जिले से गलती से भी एक सीट महागठबंधन के खाते में चली गई, तो विकास की रफ्तार थम जाएगी। उन्होंने जनता से सवाल किया कि बिहार में विकास चाहिए या जंगलराज, जिस पर भीड़ ने एक स्वर में जवाब दिया, विकास। इस पर शाह ने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि जनता अब फिर से लालू-राज नहीं चाहती है। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू एंड राहुल कंपनी कभी भी बिहार को विकास की राह पर नहीं ले जा सकती है।
उन्होंने NDA सरकार के कामों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में सड़कों, बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जो काम किए हैं, वे पिछले शासनकाल की तुलना में ऐतिहासिक हैं। उन्होंने यह भी डाव आकिया है कि अब जंगलराज नहीं लौटने देंगे। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahabr update bihar election news bihar politics news BJP news BJP khabar amit shah news amit shah khabar