logo

भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

ोपगतबो.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित अन्य नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि सेवा और सनातन मूल्यों की प्रतीक रानी अहिल्याबाई का जीवन हमें राष्ट्र, धर्म और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनकी जीवनी से सभी को सीख लेनी चाहिए। उनकी न्यायप्रियता और लोक कल्याणकारी नीतियों के कारण उन्हें ‘लोकमाता’ के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज अहिल्याबाई की जीवनी को आत्मसात करने की जरूरत है।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास में एक महान और प्रेरणादायक शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने कुशल शासन और परोपकारी कार्यों से लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई को एक यशस्वी महारानी, लोक सेविका और लोक नेता के रूप में याद किया जाता है। उनका जन्म तब हुआ था, जब महिलाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना भी आसान नहीं था। लेकिन तत्कालीन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने राज्य के शासन को संभाला। साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक सुधारों के कार्यों को भी आगे बढ़ाया।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनके शौर्य और कृत्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास भाजपा लगातार कर रही है।
 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update