द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के चुनावी हलचल के बीच सीट बंटवारे को लेकर NDA में अब तक बात नहीं बन पायी है। चिराग पासवान और जीतनराम मांझी की सीट शेयरिंग वाली समस्या को सुलझाने के बाद अब RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा खफा होते नजर आ रहे हैं। दरअसल अब कुशवाहा की नाराजगी ने सीट शेयरिंग की समस्या को फिर से खड़ा कर दिया है। .jpeg)
उपेंद्र कुशवाहा ने बीते दिन शनिवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत की। दोनों में लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान ने भी उनसे बात की और उनके द्वारा मांगी गई सीटों पर चर्चा की। .jpg)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुशवाहा ने अब 15 सीटों की मांग आकर दी है। जिस पर अभी तक भाजपा ने कोई आश्वासन नहीं दिया है। बता दें कि पहले उपेंद्र कुशवाहा ने 10 सीटों की मांग रखी थी, लेकिन चिराग को मिली बढ़त को देखते हुए उन्होंने अब 15 सीटों की मांग कर दी है। वहीं जीतन राम मांझी भी सीटों को लेकर नाराज चल रहे थे। 
हालांकि दिल्ली में आज भाजपा केन्द्रीय समिति किबैथ्क होने वाली है, जहां भाजपा कई बड़े उम्मदीवारों के नाम पर मुहर लगाने वाले हैं। जिससे यह माना जा रहा है कि भाजपा आज ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकता है। बिहार भाजपा की टीम ने समिति को हर विधानसभा सीट से 3-3 उम्मीदवारों के नाम भेजे हैं। जिसमें से एक पर फैसला लिया जाना है। पटना में हुए चुनाव समिति की बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, विनोद तावडे, सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे।