द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सहित पूरा प्रशासन एक्टिव नजर आ रहा है। चुनाव को लेकर डीएम व एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जानकरी दी है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, माफिया व चुनाव को प्रभावित करने वाले अन्य लोगों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने जिले में BNSS यानि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत 23 हजार 345 अपराधियों व उपद्रवियों को चिह्नित किया है। जिनमें से 8,931 लोगों से बीएनएसएस की धारा 135 के तहत सुरक्षा बाँड भराए गए हैं। थाने में लगातार कैंप कोर्ट लगाकर इन सभी से सुरक्षा बाँड भराए जा रहे हैं। ताकि कोई अराजकता न फैले। .jpeg)
वहीं कुछ लोगों को जिले के ही थाने में तो कुछ लोगों को दुसरे जिलों के थानों में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है। चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए मद्य निषेध अधिनियम के प्रविधानों को सख्ती से लागू कराया जा रहा है। डीएम ने कहा है कि चुनाव के समय पर शांति भंग करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं संवेदनशील बूथों की भी पहचान की जा रही है, जिससे उनपर सख्त निगरानी रखी जा सके। .jpg)
वहीं कुछ जगहों पर घोड़ों के द्वारा और कुछ जगहों पर नावों के द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी। इन सभी सुविधाओं को बेहतर बनाये रखने के लिए जिले के अंदर के क्षेत्रों में कई जगहों पर चेकपोस्ट भी बनाये जायेंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।