logo

पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाकर किया जानलेवा हमला, दरोगा का सिर फटा

biharrr_police.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुंगेर से एक खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस टीम जब पूरबसराय के DAV स्कूल में हुई चोरी के मामले में 4 नाबालिगों की निशानदेही पर सामान बरामद करने पहुंची। तब आरोपितों के परिजनों और असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें एक दरोगा का सिर फट गया। इस घटना में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। हमले में पूरबसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष ASI संजय आर्यमन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ASI अशरफ हुसैन सहित अन्य पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए।

पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया है। हमले के बाद लोगों ने बासंती तालाब के पास सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया और सड़क जाम कर दिया। मामले की सूचना पर कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खत्म करवाया।आरोपियों को बचाने के लिए किया पुलिस पर हमला
उक्त मामले के बारे में SDPO राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल में हुई चोरी के मामले में CCTV फुटेज के आधार पर 4 नाबालिग पकड़ाए थे। उन्होंने बताया कि चोरी का सारा सामान मुसहरी के समीप बसंती तालाब के पास रखा है। लेकिन, जब पुलिस वहां पहुंची तो लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इसे लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस अभिरक्षा से एक नाबालिग को छुड़ा लिया। बता दें, भीड़ ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दोपहर करीब 1:00 बजे सड़क जाम कर दिया। इसके साथ ही  आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रही भीड़ ने कहा कि अक्सर पुलिस चोरी के आरोप में उनके बच्चों को उठाकर ले जाती है। इसके बाद पूछताछ के नाम पर बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट करती है।  


 

Tags - Attack on Police Munger Bihar Bihar News News Bihar Bihar latest News