द फॉलोअप डेस्क
मधुबनी से फायरिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना खजौली थाना क्षेत्र के महुआ एकडारा गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीन अपराधी घर में घुसकर लूटपाट कर रहे थे। इस दौरान घर मे सोए दंपती जग गए। घर के मालिक मदन यादव ने एक अपराधी को पकड़ लिया। तभी अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे गोली लगने से मदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।.jpeg)
फायरिंग के बाद जब अपराधी भागने लगे तो घर के लोगों ने एक अपराधी को दबोच लिया। वहीं फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे और स्थानीय थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। .jpg)
वहीं खजौली थाना अध्यक्ष ने बताया कि ''पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की गांव निवासी दिव्यांशु पासवान उर्फ छोटू के रूप पर हुई है। पुलिस ने पिस्तौल और बाइक बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दो अपराधी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।''
मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि "देर रात 3 अपराधी मोहन यादव के घर में घुसकर पैसे के लेनदेन के विवाद में फायरिंग की, जिसमें मोहन यादव की मौत हो गई है। दो शातिर भागने में सफल रहा जिसकी पहचान अमरजीत यादव एवं सूरज यादव छपरादीगंज निवासी के रूप में हुई है।"