logo

महिला ने अपने 2 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

गग1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बांका में घरेलू झगड़े से परेशान महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे डूबने से महिला और उसके दोनों बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुँचकर मामले के छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि यह घटना मंगलवार की रात चान्दन थाना क्षेत्र के बिहायी गांव में हुई। उस रात चंदन यादव की पत्नी का उसकी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से निकलकर गांव के बाहर स्थित कुएं में छलांग लगा दी।
जब तक परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बुधवार की सुबह महिला और उसके दोनों बच्चों का शव कुएं से निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया हैं वहीं तीन लोगों की मौत से गांवए में मातमी सन्नाटा छा गया है। इधर पुलिस ने भी जांच की सारी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update crime crime news trending news bihar trending news