द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आज 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में युवा रोजगार, कौशल विकास, उच्च शिक्षा और सिविल विमानन के गठन को लेकर तीन नए विभाग बनाने को स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावे राज्य के सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि की गई है। 
इस वृद्धि के तहत सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में पाँच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू होगा, जिससे अब सरकारी कर्मचारियों को 252 % के स्थान पर 257 % डीए दिया जायेगा।
बता दें कि तीन नए विभाग बनने से पहले सरकार 45 विभागों के तहत काम कर रही थी। अब इन तीन अतिरिक्त विभागों के जुड़ने से कुल विभागों की संख्या 48 हो जाएगी। इसके अलावा वित्तीय, कृषि और शिक्षा से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है। 
इसके अलावा कई विभागों के नाम बदलने पर को भी स्वीक्रति मिली है। जिनमें ये विभाग शामिल किये गए हैं।