द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सारण जिले में एक व्यक्ति की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब व्यक्ति अपने घर की छत पर सोया हुआ था। घटना के दौरान छत पर 7 लोग सोये हुए किन्तु किसी को भी इस घटना की भनक तक नहीं लगी। मामला सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव की है, जहां सुबह छत पर सुबह सोये एक व्यक्ति की ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक सजीवन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अजय सिंह हैं।
परिजनों ने बताया की रात को लोग खाना खाकर छत पर सोने गए थे और सुअभ जब उनकी आँख खुली तो देखा कि अजय लहूलुहान पड़ा है। लोगों आनन फानन में अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में इसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव जो कब्जे में ले लिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।