द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर जिला स्थित बरूराज थाना क्षेत्र के एक गांव से छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना को गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने अंजाम दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधेड़ व्यक्ति घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है।

वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही बरूराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
.jpeg)
बहरहाल, बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।