बिहार
पटना में आज रविवार को सीएम आवास पर फिर से बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी जदयू-बीजेपी के सभी विधायकों, मंत्रियों को शामिल होने को कहा गया है। वहीं खबर है केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पटना पहुंच रहे हैं। दोनों उपमुख्यमंत्री को भी शामिल होने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि बिहार के भावी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का नाम इस बैठक में स्पष्ट हो सकता है।

सीएम का सामान 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट
बीते दिनों शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रुप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ लिया और शनिवार को नीतीश कुमार का ठिकाना बदलने का फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जहां 1 अणे मार्ग से सीएम का सामान 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होता दिखा। हालांकि इससे पहले सीएम आवास पर एक बड़ी बैठक भी की गई। जिसमें जदयु के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान मंत्रीमंडल में युवाओं को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया।

14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस दौरान राज्य में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।