logo

मुजफ्फरपुर में शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर हुए खाख

fefef.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के महापुर गांव में शनिवार देर रात को अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-ही-देखते गांव के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूत्रों के अनुसार लगभग आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर पुलिस-प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो ग्रामिणों ने बताया कि यह हादसा अचानक हुआ। उनका कहना है कि घरों में रखे कीमती सामान, फर्नीचर और घरेलू उपकरण सब जलकर राख हो गए। ग्रामिणों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है। हादसे में प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास के लिए ग्रामिणों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है।

Tags - Muzaffarpur fire incident Garha police station Muzaffarpur fire Mahapur village fire news short circuit fire Muzaffarpur Bihar Muzaffarpur house fire accident Bihar village fire incident six houses burnt Muzaffarpur Muzaffarpur fire brigade action