logo

सिवान में एक करोड़ की बड़ी लूट, नकाबपोश अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूटा

robbery__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीवान जिले से लूटपाट का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां छह नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर तकरीबन एक करोड़ रुपये के नकद और जेवरात लूट लिए। यह वारदात गुरुवार दोपहर रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के प्रमुख टारी बाजार की बताई जा रही है, जहां कृष्णा ज्वेलर्स से अपराधियों ने बड़ी लूट की है। 
प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार तीन अपराधी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दुकानदार और लोगों को धमकाने के लिए दो राउंड फायरिंग कर दी। जिससे वहां खड़े दुकानदार और अन्य ग्राहक डर गए। और फिर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं नकाबपोश अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस बड़ी वारदात ने एक बार फिर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इधर मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की छानबीन शुरू कर दी। वहीं सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update siwan news siwan khabar siwan update robbery news siwan robbery news