logo

हर्ष फायरिंग में 6 साल के बच्चे को लगी गोली, रिसेप्शन पार्टी में हुआ हादसा

harsh_firing.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना से फायरिंग का एक मामला सामने आया है। जहां हर्ष फायरिंग के दौरान 6 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 
मामला जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्ना चक इलाके का बताया जा रहा है। जहां रिसेप्शन पार्टी के दौरान चली गोली बच्चे को जा लगी। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फ़िलहाल खतरे से बाहर बताई है। सूचना मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 
मामले को लेकर पटना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि गुलशन नामक व्यक्ति के रिसेप्शन में किसी के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश फ़िलहाल जारी है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar crime news patna news patna crime news firing news