द फॉलोअप डेस्क
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की आज (मंगलवार) पहली बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल छह प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में युवाओं के रोजगार का भी ध्यान रखा गया है। कैबिनेट की पहली बैठक में चीनी मिल को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। जिसमें बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना की जाएगी। फ़िलहाल बिहार में 9 चीनी मिलें बंद पड़े हैं। अब सरकार ने कुल 25 चीनी मिलों को खोलने का निर्णय लिया है जिसमें बंद पड़े मिल भी शामिल हैं। .jpeg)
इन 6 एजेंडों पर लगी मुहर
.jpg)
वहीं नई सरकार के गठन के बाद अब विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी चलना है। 1 से 5 दिसंबर तक बिहार विधानसभा सत्र आयोजित होगा। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा।