logo

बेतिया में बेकाबू कार ने बारातियों को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत; कई घायल

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेतिया से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है, जहां 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग NH-227 पर बिशुनपुरवा गांव के पास हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल बताये जा रहे हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार के धूमनगर से लौरिया के बिशुनपुरवा गांव में बारात आई थी। सभी बाराती सड़क के किनारे खड़े थे और बारात को लड़की के घर पर ले जाने की तैयारी कर रहें थे। इस दौरान तेज रफ़्तार में आ रही बेकाबू कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटनास्थल पर आस-पास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। और कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल भी हो चुके थे।
वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रहत बचाव कार्य में जुट गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bettiah news bettiah khabar bettiah road accident news