logo

कांग्रेस की जारी पहली लिस्ट में 48 नाम शामिल, इन 5 महिलाओं और 4 मुस्लिम चेहरों को मिला टिकट

congress35.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। और इसके दिन पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहले और दूसरे चरण के लिए कुल 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये गए हैं। लिस्ट जारी होने के बाद बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि कांग्रेस ने इस बार कई नए चेहरों को मैदान में उतारा है। वहीं 5 महिलाओं और 4 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट दिया गया है। 
नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन से पहले सभी पार्टियाँ अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहा है, हालांकि अब तक महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पायी है। सीट बंटवारे का विवाद अब भी वैसा ही बना हुआ है। 
इस लिस्ट में पार्टी द्वारा बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान, अजीत कुमार शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल किये गए हैं। वहीं कांग्रेस ने खगड़िया से मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है और उसके जगह पर चंदन यादव को टिकट दिया गया है।

जारी उम्मीदवारों की सूची

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahabr update bihar election news bihar politics news congress news candidate list news bihar congress news