logo

BIHAR : 40 विधायकों ने दी संपत्ति की गलत जानकारी, जा सकती है सदस्यता

40 विधायकों ने दी संपत्ति की गलत जानकारी, जा सकती है सदस्यता

पटना:

आयकर विभाग की जांच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिहार के 243 विधायकों में से 40 ने अपने संपत्ति की गलत जानकारी दी है। हर साल आयकर विभाग की ओर से विधायकों से उनके संपत्ति का ब्योरा मांगा जाता है। सभी विधायकों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा हलफनामे में दिया था। जिनमें से 10 विधायकों की संपत्ति में काफी गड़बड़ी है। ऐसा आयकर विभाग का कहना है कि हलफनामे में दिखायें गए संपत्ति से लगभग 20 करोड़ो ज्यादा संपत्ति के मालिक है बिहार के 20 विधायक, जबकि कुछ की संपत्ति 10 करोड़ से अधिक पाई गई है। बता दें कि ये सभी विधायक सत्तारूढ़ दलों से लेकर विपक्ष के दलों से आते हैं।

रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी गई
आयकर विभाग द्वारा जांच की रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी गई है। रिपोर्ट में 40 विधायकों द्वारा संपत्ति का गलत जानकारी देने की बात खास तौर से कही गयी है। इनमें सत्ता में रह रहे नेता से चुनाव हार चुके नेता सभी के नाम शामिल हैं। बता दें कि कारवाई के बाद गलत हलफनामा देने वालों की सदस्यता तक जाने का प्रावधान है। हालांकि इसकी प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी है। संपत्ति का सही विवरण नहीं देना और कम दिखाकर हलफनामा दायर करना आयकर विभाग की कार्रवाई की जद में भी आ सकता है। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी संभव है।