logo

3 साल के मासूम का सिर धड़ से अलग किया, 4 दिन तक ट्रंक में छिपाया शव...; ऐसे हुआ खुलासा

purnia_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्णिया में एक तीन साल के मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। अपराधियों ने मासूम का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर ट्रंक में छिपाकर रखा था। चार दिन बाद जब शव से दुर्गंध आने लगी तो आरोपी दंपती ने शव को घर से 250 मीटर दूर गांव में दफना दिया। मामला का खुलासा तब हुआ जब कुत्तों हटाया। पुलिस ने आरोपी दंपति में से पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाशी कर रही है। मृतक की पहचान कृष्णा कुमार के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद पूरा गांव में हड़कंप मच गया है।


15 पहले हुई थी लड़ाई
बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल की शाम 5:30 बजे बच्चा घर से खेलने निकला। इसके बाद से ही वो लापता था। बच्चे को काफी ढूंढा। स्थानीय पुलिस में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि 15 दिन पहले बच्चों की खेल-खेल में लड़ाई हुई थी, जिसमें आरोपी दंपती के बच्चे का हाथ टूट गया था। उसी दिन आरोपी दंपति ने धमकी दिया था कि मेरे बेटे का हाथ टूटा है तुम्हारे बेटे की हत्या कर देंगे। इसी का बदला लेने के लिए उनलोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।  शव को दफनाने के बाद आवारा कुत्तों ने जब मिट्टी खोदी तो मामले का पता चला। आरोपियों के घर से खून से सना धारदार हथियार और हत्या में इस्तेमाल किए गए कई अहम चीजें बरामद हुई हैं।


कुत्तों ने मामले को प्रकाश में लाया
ग्रामीणों ने बताया कि 27 अप्रैल की शाम 7:30 बजे गांव में बहुत सारे कुत्ते बांस के खेत में जुटने लगे। कुत्तों के भौंकने की तेज आवाज सुनकर जब वहां पहुंचे तो कंचन देवी और उसके पति बेचन मंडल को खंती से मिट्टी भरते हुए देखा। पास जाने पर अजीब-सी गंध आ रही थी। खंती पर खून के निशान थे। ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस सूचना दी। मिट्टी हटाने पर बच्चे का कंकाल दिखाई दिया। शारीरिक बनावट से बच्चे की पहचान की। बच्चे का सिर धड़ से अलग था। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।


महिला ने किया जुर्म कबूल
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी महिला को दबोचा। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला की निशानदेही पर उसके घर से खून से सना धारदार हथियार और मर्डर में इस्तेमाल की गई कई दूसरी चीजों के अलावा मौके से खंती भी पुलिस ने बरामद किया है। हत्या में शामिल महिला का पति मौके से फरार है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Bihar newsBihar crime newspurnia news